37 सप्ताह में बच्चा पूरी तरह से विकसित है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 10:46

गर्भावस्‍था के ये आखिरी दिन आपको बहुत मुश्किल लगने वाले हैं। सूजन और शरीर के कई हिस्‍सों में दर्द और ऐंठन महसूस हो सकती है लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि अब ये सब समस्‍याएं जल्‍द ही खत्‍म होने वाली हैं।
37 week Pregnant मतलब आप अपनी गर्भावस्‍था के नवें महीने में पहुंच चुकी हैं। याद कीजिए जब आपका बच्‍चा राई के दाने के बराबर था यानि लगभग प्रेगनेंसी के पांचवे हफ्ते में तब आप सोचा करती थीं कि नौवें महीने में आपको कैसा लगेगा।
आपकी यात्रा शानदार रही, लेकिन इस समय आपके मन में ख्‍याल आ रहा होगा कि नए मेहमान के आने से पहले घर को कैसे व्‍यवस्थित किया जाए। लेकिन इस तैयारी में बहुत भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। हां एक लिस्‍ट जरूर बना लीजिए जिसमें बदली जरूरतों के हिसाब से आपके कपड़े और बच्‍चे के लिए कमरे में जरूरी बदलाव शामिल हों।
प्रेगनेंट महिला के शरीर में बदलाव
लेबर के लिए शिशु का सिर अब नीचे बर्थ कैनाल की ओर आ जाएगा। हो सकता है कि आपकी डिलीवरी हो जाए या अभी इसमें चार सप्‍ताह हों। शिशु का सिर नीचे आने पर आपको मूत्राशय में दबाव महसूस हो सकता है। बार बार पेशाब आने जैसा महसूस हो सकता है या कमर के निचले हिस्‍से में दर्द हो सकता है।
प्रेगनेंसी में मीरा राजपूत को भी हुई थी ये समस्या, जानें इसका कारण
हर इंसान को गैस और पेट फूलने की प्रॉब्‍लम होती है। आम इंसान दिन में लगभग 12 से 14 बार गैस पास करता है। वहीं प्रेगनेंट महिलाओं में प्रोजेस्‍टेरोन हार्मोन लेवल के बढ़ते लेवल की वजह से शरीर की मांसपेशियां रिलैक्‍स हो जाती हैं।

इसका मतलब है कि पाचन मार्ग की सभी मांसपेशियां भी रिलैक्‍स हो जाती हैं जिससे पाचन धीमा पड़ जाता है। इससे पेट में गैस अधिक बनने लगती है।

प्रोजेस्‍टेरोन हार्मोन के बढ़ने के कारण न सिर्फ प्रेगनेंट महिलाओं को ज्‍यादा गैस बनती है बल्कि उन्‍हें पब्लिक प्‍लेस में भी अक्‍सर यह समस्‍या ज्‍यादा होती है।
बच्‍चे का विकास
आपका बच्‍चा अब 19 इंच लंबा होगा। वजन जन्‍म लेने तक बढ़ता जाएगा। बच्‍चे के सभी जरूरी अंग विकसित हो चुके हैं लेकिन फेफड़े अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुए हैं। इस‍ीलिए उसे अभी बाकी के बचे सप्‍ताह पेट में गुजारने हैं। इस समय बच्‍चा पैदा हुआ तो प्रीमैच्‍योर या प्री-टर्म कहलाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info